हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के दौराई स्थित जामे मस्जिद इमाम महदी (अ.ज.) में इमामे जुमा व जमाअत मौलाना अली हैदर नजफ़ी की निगरानी में मोमिनों की ओर से कुरआनख़्वानी का आयोजन किया गया। इस दौरान पवित्र कुरआन की तिलावत करके उसका सवाब मरहूम आयतुल्लाह वहीद खुरासानी (रिज़वानुल्लाह अलैह) की पवित्र आत्मा को भेंट किया गया।

इस अवसर पर मजलिसे अज़ा को संबोधित करते हुए इमामे जुमा राजस्थान मौलाना अली हैदर नजफ़ी ने कहा कि आयतुल्लाह वहीद खुरासानी (र.अ.) की शख्सियत केवल उनके ज्ञान, फ़िक़्ह और मरजइयत के कारण ही सम्माननीय नहीं थी, बल्कि शहज़ादी-ए-कौनैन हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.अ.) के प्रति उनकी बेमिसाल श्रद्धा, अपार प्रेम तथा अय्यामे अज़ाए फ़ातिमिया के पुनर्जीवन और प्रचार-प्रसार के लिए उनकी बहुमूल्य सेवाओं ने मोमिनों के दिलों में उन्हें एक विशेष स्थान प्रदान किया था।
उन्होंने आगे कहा कि यही फ़ातिमी प्रेम और अहलेबैत (अ.स.) की धार्मिक परंपराओं को जीवित रखने का जज़्बा है, जिसने मोमिनों को उनके निधन के बाद भी उनकी याद और धार्मिक सेवाओं से जोड़े रखा है।

लाना अली हैदर नजफ़ी ने कहा कि निस्संदेह ऐसे ईश्वरीय विद्वानों की याद केवल शोक-संदेशों और श्रद्धांजलि के शब्दों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उनके ज्ञान, धर्म और धार्मिक मिशन को जीवित रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह तआला, हज़रत मुहम्मद (स.अ.व.) और उनके पवित्र परिजनों के सदके में मरहूम के दर्जात बुलंद फरमाए, उनकी धार्मिक सेवाओं को अपनी बारगाह में स्वीकार करे और हमें मक्तबे अहलेबैत (अ.स.) की सेवा तथा शआइरे फ़ातिमिया के पुनर्जीवन की तौफ़ीक़ अता फरमाए।
मजलिसे तरहीम में बड़ी संख्या में मोमिनों ने भाग लिया।



आपकी टिप्पणी